बलिया- छापेमारी में भारी मात्रा मेें सरकारी पीडीएस का गेहूं-चावल बरामद, आरोपी फरार

बलिया। जनपद के सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुही गांव में एक घर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का 110 बोरी गेहूं और इतनी ही बोरी चावल मिला । सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने ततपरता दिखाते हुए छापेमारी कर इस सरकारी राशन को जब्त कर लिया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है। तीन सदस्यीय टीम इसकी जांच कर रही है। वहीं इस कालाबाजारी से जुड़े मामले में एक आरोपी फरार है।

 

शनिवार की रात सूचना मिली कि भलुही गांव में दिनेश सिंह पुत्र बृजभूषण सिंह के घर सरकारी पीडीएस का राशन रखा गया है। अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल के निर्देश पर एसडीएम सदर ने रात को ही गांव में जाकर उस कमरे को सील करा दिया जिसमें राशन रखा था। अगले दिन रविवार को एक टीम ने इसकी जांच की तो 110 बोरी गेहूं और 110 बोरी चावल मिला। यह पीडीएस का सरकारी राशन था। पूछताछ के दौरान दिनेश सिंह ने बताया कि रामचंद्र चौहान ने घर को किराए पर लिया है। उधर, रामचंद्र चौहान फरार बताया जा रहा है।

 

इसकी जांच सप्लाई इंस्पेक्टर दुर्गानंद यादव व संजीव कुमार तथा सदर तहसील के नायब तहसीलदार घनश्याम तिवारी कर रहे हैं। मामले में प्रशासन कड़ा रुख अख्तियार करने के मूड में है। दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है। इस मामले में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि सरकारी राशन को जप्त कर लिया गया है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago