बलिया। जनपद के बिल्थरारोड नगर में रविवार की रात चोरो ने दीवार फांद कर एक घर में स्थित दुकान के काउन्टर से जहां लगभग 2 हजार नकदी उड़ा ले गये वहीं दूसरे घर का चैनल तोड़ नही पाने के चलते बैरंग वापस लौट गये। नगर व क्षेत्र में एक बार पुनः चोरी का सिलसिला शुरू होने से लोगों में दहशत है। उधर घटना की जानकारी के बाद सीयर पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा एक संदिग्ध को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया गया था।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बिल्थरारोड के इमिलिया मार्ग स्थित दिनेश शर्मा के मकान का चोरो ने रविवार की देर रात चैनल को राड की सहायता से तोडे का प्रयास किया परन्तु वे अपने इस प्रयास में नाकामयाब रहे। उसी मुहल्ले में चोरों ने हैदर अली के घर में स्थित अली आटो मोबाइल की दुकान का शटर खेलने में नाकामयाब रहने पर घर की दीवार फांदकर अंदर घुस गये। इस दौरान घर के अंदर से दुकान का फाटक खुला देख वे उसमें प्रवेश कर गये। इस दौरान चोरों ने दुकान के काउण्टर में रखा लगभग डेढ-दो़ हजार रूपया व घर का खाली गैस सिलेण्डर चुरा लिया। चोर अभी कुछ और खंगालते तभी घर की एक महिला की नींद टूट गयी। उनकी आवाज सुनकर चोर वहां से भाग निकले।
दूसरे दिन खोजबीन के बाद घर के उत्तर दिशा के तरफ एक खेत में चोरों द्वारा चुराया गया गैस सिलेण्डर फेका पाया गया। इसके पूर्व अभी हाल ही में चोरों ने उभांव थाना क्षेत्र के जमुआंव चट्टी स्थित विधायक के घर के समीप स्थित दो दुकानों का ताला तोड़कर नकदी सहित हजारो रूपये मूल्य के सामान चुरा लिये थे। जानकारी के बाद सीयर पुलिस चैकी प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह ने एक संदिग्ध को अपनी हिरासत में लेकर पू
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…