Categories: देश

बलिया- गीतकार बृज मोहन अनारी ने पीएम को लिखा पत्र, भोजपुरी को मिले संवैधानिक दर्जा

बलिया- भोजपुरी के मशहूर गीतकार बृज मोहन प्रसाद अनारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिख कर भोजपुरी भाषा को बजट सत्र के शेष अवधि में ही भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की है।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि देश में भाजपा सरकार के गठन के साथ भोजपुरी क्षेत्र के निवासी खुश थे कि यह सरकार भोजपुरी भाषियों के वर्षों की मांग पूरा करेगी और भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा निश्चित रूप से देगी। सरकार गठन के चार वर्ष बीतने को हैं और भोजपुरी जहां पहले थी वहां आज भी है। ऐसे में आप से अनुरोध है कि बजट सत्र के शेष अवधि में भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा दें।

पत्र की प्रतिलिपि गृह मंत्री राजनाथ ¨सह, दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा सहित भोजपुरी क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन सांसदों को भी प्रेषित की गई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago