Categories: शिक्षा

UPTET 2018 Exam- 12 मार्च को होने वाली शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा टली

यूपी में UPTET 2018 Exam: इसी महीने की 12 तारीख को 68,500 पदों के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है। बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव राज प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

बताया जाता है कि प्रदेश सरकार ने हाइकोर्ट में टीईटी के रिजल्ट को लेकर चल रहे मामले के कारण यह निर्णय लिया है। इससे पहले हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने लिखित परीक्षा को टालने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने टीईटी 2017 की उत्तरमाला को खारिज करते हुए परीक्षा में पूछे 14 सवालों को हटाकर संशोधित रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया है। सरकार इसके खिलाफ विशेष अपील कर चुकी है। अब इस मामले में आने वाले निर्णय के बाद ही लिखित परीक्षा होगी। विशेष अपील पर सोमवार को सुनवाई होनी है।

पहली बार हो रही लिखित परीक्षा में टीईटी 2017 उत्तीर्ण करने वालों को भी मौका मिला है। टीईटी के रिजल्ट के खिलाफ 300 से भी ज्यादा याचिकाएं दायर हो चुकी हैं। 6 मार्च को आये निर्णय के अनुसार विभाग को टीईटी का संशोधित रिजल्ट जारी करना है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…

18 minutes ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago