Categories: बलिया

बलिया के युवक ने नोएडा में फांसी लगाकर दी जान, खुदकुशी का कारण अज्ञात

बलिया के रहने वाले एक युवक ने नोएडा में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी का कारण अब तक अज्ञात है। वहीं जब युवक का शव बलिया लाया गया तो क्षेत्र में कोहराम मच गया। युवक अपने घर मे इकलौता था। घर का चिराग बुझने से परिजनों का बुरा हाल है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि पकड़ी थाना क्षेत्र के पूर निवासी मंगलदेव तिवारी का 24 वर्षीय बेटा मयंक बीटेक करने के बाद नोएडा की निजी कंपनी में जॉब करता था। वह नोएडा के ही सेक्टर-62 में किराए के कमरे में रह रहा था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब 8 बजे मयंक ने वीडियो कॉल पर बात की थी फिर ‘खाना बनाने जा रहा हूं कहकर फोन डिस्कनेक्ट कर दिया। परिजनों ने एक बार फिर 10 दस बजे फोन किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ।

दूसरे दिन उसके सहकर्मी युवक ड्यूटी जाने के लिए उसके कमरे में पहुंचा तो कमरा बंद था। आवाज देने पर भी नहीं खुला तो उसने मकान मालिक को बताया। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर मयंक का शव पंखे के सहारे लटक रहा था। परिजनों के अनुसार फोन पर बातचीत में कभी यह नहीं लगा कि मयंक किसी तनाव में है या उसे कोई दिक्कत है। उसने आत्महत्या किन परिस्थितियों में की, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago