बलिया- कमांडरजीप, बाइक की जबदरस्त भिड़न्त में अलग-अलग तीन घायल

बलिया। जनपद के चितबड़ागांव अंतर्गत मोहम्मदाबाद मुख्य मार्ग के समीप पेट्रोल पम्प के पास मंगलवार की सुबह कमांडर जीप व बाइक की आपस में जबरदस्त भिड़न्त हो गयीं।

जिससे बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गये। वहीं दूसरी घटना नरहीं थाना क्षेत्र के बलिया-बक्सर मुख्य मार्ग पर भारत गैस एजेंसी(गोदाम)के सामने एक कमांडर ने बाइक को टक्कर मार दी।

वही दुर्घटना के बाद कमांडर जीप चालक वाहन छोड़ भाग जाने में सफल हो गया। तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक व कमांडरजीप को कब्जे में लेकर थाने लेकर चली गयी।

मिली जानकारी के अनुसार बलिया मोहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर चितबड़ागांव पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की सुबह करीब 6:00 बजे कमलेश यादव 34 वर्ष पुत्र रामानंद यादव एवं अलगू 30 वर्ष पुत्र सदाफल निवासी बसरिकापुर थाना सिकंदरपुर बाइक से बक्सर जा रहे थे।

जैसे ही वे चितबड़ागांव पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि बलिया की तरफ जा रही खाली कमांडर जीप ने सामने से टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची 100 नंबर एवं चितबड़ागांव पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस बुला कर जिला अस्पताल भेज दिया।

सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस एवं थाने की पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस बुलाकर सदर अस्पताल बलिया भेज दिया और बाइक पैसन प्रो एवं कमांडर को कब्जे में ले लिया लेकिन ड्राइवर मौका पाकर फरार हो गया।

दूसरी दुर्घटना बलिया-बक्सर मुख्य मार्ग पर भारत गैस एजेंसी(गोदाम)के सामने मंगलवार सुबह९:००बजे के लगभग नरही थाना क्षेत्र के अमाव निवासी शमसाद अहमद(३०वर्ष) पुत्र सोहराद अहमद अपने गाँव अमाव से चितबड़ागांव आ रहा था।

जैसे ही वह भारत गैस एजेंसी के सामने से आगे बढ़ा कि भरौली की तरफ तीव्र गति से से जा रही कमाण्डर जीप सामने से टक्कर मार दी। गम्भीर रुप से घायल शमसाद को पुलिस ने नरही स्वास्थ्य केंद्र पर एम्बुलेंस से भेज दिया जहाँ हालत की गम्भीरता को देखते हुए चिकित्सक ने बलिया सदर अस्पताल भेज दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago