बलिया: एक करोड़ के शराब के जखीरें के साथ एक गिरफ्तार

बलिया। जनपद की कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने एक ट्रक से करीब 1170 पेटी में यानी कुल 56160 शीशी शराब बरामद किया। जिसकी मार्केट वैल्यू करीब यानी कुल अनुमानित कीमत शराब व ट्रक की 01 करोड़ रुपये लगायी जा रही है। वहीं शराब तस्करी के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बरामदगी करने वाली टीम को 15,000 रूपये का पुरस्कार दिया गया ।

पुलिस की माने तो रविवान के प्रात:काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व प्रभारी स्वाट टीम को जरिये मुखबिर सूचना मिली की ट्रक संख्या HR 55 N 9628 राजधानी रोड़ मालदेपुर से होते हुये बलिया शहर के रास्ते बिहार जायेगी जिसमें अवैध अंग्रेजी शराब ले जायी जा रही है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय हमराह व प्रभारी स्वाट टीम मय टीम चन्द्रशेखर नगर मोड़ के पास मालदेपुर की तरफ से आ रही HR नं0 की ट्रक को रोकने का इशारा किया गया तो चन्द्रशेखर नगर मोड़ के कुछ पहले ही ट्रक रोक कर ड्राइवर अरमान अहमद पुत्र इमाम अली भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस बल की सहायता से पकड़ लिया गया। जब ट्रक को चेक किया गया तो उसमें 1170 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब CRAZY ROMIO WHISKY (FOR SALE IN ARUNACHAL PRADESH ONLY) कम्पनी की बरामद हुई ।

इस संबंध में कड़ाई से पुछताछ की गयी तो, बताया गया कि हरियाणा से अवैध अंग्रेजी शराब लाकर बलिया के रास्ते बिहार ले जाकर ऊचे दामों पर बेच देते हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-24/19 धारा-419/420/467/468/471 भा0द0वि0 व 60/63/72 EX ACT के तहत अभियोग पंजिकृत किया गया है तथा बरामद ट्रक को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago