बलिया। 2019 में जीत हासिल करने के लिए युवाओं को अपनी तरफ आकर्षित करने में जुटी बीजेपी। सपा-बसपा गठबंधन के बाद बीजेपी अब 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए युवाओं को तेजी से जोड़ने में जुट गया है। युवाओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से पूरे प्रदेश में कमल क्रिकेट कप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बीजेपी के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा को 17 विभिन्न टास्क दिए गए हैं। जिनमें से एक कमल कप क्रिकेट प्रतोयोगिता भी है। दो दिवसीय चलने वाली इस कमल कप का आयोजन बलिया में किया गया। कमल कप क्रिकेट की शुरुआत नगर विधायक आनन्द स्वरूप शुक्ल् ने बल्लेबाजी कर की।
इस दौरान नगर विधायक आनन्द स्वरूप शुक्ल् ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले टीमों से परिचय भी प्राप्त किए। इस अवसर पर श्री शुक्ल ने कहा कि भाजयुमो द्वारा आयोजित कमल क्रिकेट कल के माध्यम से खेलों में रूचि रखने वालों नौजवान पार्टी की गतिविधियों से जुड़ेगें। जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे ने बताया कि इस प्रतोयोगिता का उद्देश्य है कि स्थानीय प्रतिभाए दब न पाएं और उन्हें उचित प्लेटफार्म मिले। बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने हमें 17 टास्क दिए हैं जिनमें एक कमल कप क्रिकेट प्रतियोगिता भी शामिल है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…