बलिया- आईटीआई परीक्षा केंद्र पर छापामारी: 27 नकलची परीक्षार्थी हिरासत में

बलिया। उत्तर प्रदेश बोर्ड के तर्ज पर आईटीआई परीक्षा में भी नकल माफियाओं की बेखौफ भागीदारी का नजारा रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गुरगुजपुर गांव स्थित एक आईटीआई विद्यालय पर खुलेआम देखने को मिला। जहां अन्यत्र परीक्षा केंद्र के होने के बाद भी विधिवत राजकीय जिला आईटीआई के प्राचार्य की मुहर लगी कापियों, पेपर के साथ नकल सामग्री से कापियों को लिखते परिक्षार्थियों को पाया गया।

नकल की भनक मिलते ही एसडीएम रसड़ा ज्ञानप्रकाश यादव, कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्र ने छापामारी कर कापी तथा नकल सामग्री के साथ रंगे हाथों 27 परिक्षार्थियों एवं स्टाप को हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कर सकी थी।

बताते है कि एसडीएम श्री यादव पुलिस बल के साथ उक्त गांव में किसी जमीन सम्बंधित जांच के सिलसिले में गये हुए थे। जहां गणपति आईटीआई केंद्र के सामने काफी संख्या में बाइकों के खड़ी होने के कारण उत्सुकतावश वे केंद्र के अंदर चले गये। जहां परिक्षार्थियों को नकल सामग्री से नकल करते देख वे अवाक रह गये। आश्चर्य तो तब हुआ जब उन्हें यह पता चला कि उक्त आईटीआई केंद्र का परीक्षा केंद्र नेहरू आईटीआई गड़वार है। किन्तु परीक्षार्थी वहां परीक्षा न देकर इसी केंद्र पर नकल के सहारे परीक्षा दे रहे है।

बताते है कि कापियां यहां 27 के बजाय 35 पायी गयी। किन परिस्थितियों में यहां परीक्षा केंद्र न होने के बाद भी परीक्षा करायी जा रही थी। वहीं परीक्षा केंद्र व राजकीय संस्थान की ये कापियां यहां कैसे पेपर के साथ उपलब्ध हो गयी, यह तो गंभीर जांच का विषय है। किन्तु इतना जरूर है कि इस गोरखधंधे में उच्चस्तर पर विभागीय अधिकारियों की लापरवाही अवश्य है। इस सम्बंध में एसडीएम ने बताया है कि मामला काफी गंभीर है। जांच कराकर कार्रवाई सुनिश्चित करायी जायेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago