प्रियंका गांधी की एंट्री, बलिया में लगे ‘इंदिरा इज बैक’ के पोस्टर

प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव तथा पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह उनके होर्डिंग्स पर भी दिखने लगा है। बलिया में  प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की छवि को उजागर करता एक होर्डिंग गुरुवार को शहर में जगह-जगह टंगा नजर आया। ‘इंदिरा इज बैक’ लिखे इस होर्डिंग पर प्रियंका गांधी के फोटो की पृष्ठभूमि में इंदिरा गांधी की भी तस्वीर लगायी गयी है। दोनों तस्वीरों में काफी समानता भी दिख रही है।

कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ ही लोगों का एक बड़ा तबका प्रियंका गांधी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि देखता है। उनका पहनावा, हाव-भाव काफी कुछ इंदिरा गांधी से मिलता है। पार्टी में उनकी एंट्री के बाद कार्यकर्ताओं, खासकर युवा कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है। गुरुवार को शहर में लगे होर्डिंग्स में भी प्रियंका में इंदिरा की छवि देखने की कोशिश की गयी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सदस्य शैलेन्द्र सिंह पप्पू की ओर से ‘इंदिरा इज बैक’ लिखे पोस्टर शहर में जगह-जगह लगाए गए हैं। इसके माध्यम से प्रियंका के राजनीति में प्रवेश का स्वागत किया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 week ago