बलिया: असलहे के बल पर पार्सल कम्पनी से 11 लाख की लूट

बलिया। जनपद के सुखपुरा थाना अंतर्गत जीराबस्ती स्थित एआरटीओ आफिस के पास एक बेखौफ बाइक सवार और असलहों से युक्त चार बदमाशो ने नापतौल फ्लिपकार्ट जैसी कम्पनियों के माल, पार्सल को डिलीवरी देने वाली कम्पनी के गोदाम पर 11 लाख रुपये की लूट की है । वहीं घटना को अंजाम देने के बाद फिल्मी स्टाईल में फरार हो गये। लूट की जानकारी होते हुए मौके पर पुलिस अधीक्षक पहुंचकर घटना की जायजा लिया। उन्होंने घटना की जल्द ही पर्दाफाश का भरोसा जताया है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर स्थित नापतौल फ्लिपकार्ट जैसी कम्पनियों के माल/पार्सल को डिलीवरी देने वाली कम्पनी के गोदाम पर 11 लाख रुपये की लूट की है । बेखौफ बाइक सवार और असलहों से युक्त चार बदमाशो ने गोदाम बन्द होने से कुछ ही देर पहले आतंकित करके वहां रखा लगभग 11 लाख रुपये लूट कर फरार हो गये ।

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक बलिया श्रीपर्णा गांगुली ने पहुंचकर गोदाम के मैनेजर और अन्य कर्मचारियों से घटना के बाबत जानकारी इकट्ठा की और अपने मातहतों को लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की हिदायत दी। पुलिस चौकी से महज कुछ ही फासले पर हुई यह दुःसाहसिक बारदात ने उस क्षेत्र के लोगो मे दहशत पैदा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने घटना की जल्द ही पर्दाफाश का भरोसा जताया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago