प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ ले किसान, अंतिम तिथि 31 दिसम्बर

बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने बताया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनातर्गत वर्ष 2018-19 ऋणी कृषकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए फसली ऋण लेने वाले किसान अनिवार्य आधार पर तथा गैर ऋणी कृषक स्वैच्छिक आधार पर कवर किए जाते हैं। कृषको की बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत रबी हेतु गेहूं, चना, मटर, मसूर एवं आलू की फसलें ग्राम पंचायत स्तर पर अधिसूचित है। अधिसूचित क्षेत्र में प्रतिकूल मौसमीय परिस्थितियों के कारण फसल की बुवाई न कर पाना/असफल बुवाई की स्थिति तथा क्षेत्र में फसल की बुवाई से कटान की समयावधि में प्राकृतिक आपदाओं यथा सुखा अथवा शुष्क स्थिति बाढ़ जल प्लावन, ओला, भूस्खलन,प्राकृतिक आग या आकाशीय बिजली, तूफान, चक्रवात व अन्य रोके न जाने वाले जोखिमो यथा रोगों, कृतियों आदि से फसल की क्षति की स्थिति तथा व्यक्तिगत बीमित कृषक के स्तर पर खड़ी फसलों को स्थानिक आपदाओं ओलावृष्टि, भूस्खलन व जलप्लावन से फसल की क्षति की स्थिति, व्यक्तिगत बीमित कृषक के स्तर फसल की कटाई के उपरांत आगामी 14 दिनों तक खेत में सुखाई हेतु रखी गई कटी हुई फसल को बेमौसम/ चक्रवाती वर्षा व चक्रवात से क्षति स्थिति में बीमित राशि को देय होगी।

बताया कि विस्तृत जानकारी हेतु टोल फ्री नंबर-18001232310 पर संपर्क कर सकते हैं। गैर ऋणी कृषक के लिए वे किसान जो अधिसूचित फसलें जैसे-गेहूं, चना, मटर, मसूर, आलू उगा रहे हो, स्वयं के नाम पर भूमि रिकॉर्ड दस्तावेज हो, जिनका एक सक्रिय बचत बैंक खाता हो, आधार नंबर या आधार के लिए आवेदन किया हो, उक्त अभिलेखों के साथ गैर ऋणी कृषक जनपद में संचालित जन सेवा केन्द्रों अथवा बैंक शाखाओं में जाकर बायी गयी फसल के क्षेत्र के आधार पर निर्धारित प्रीमियम की धनराशि जमा कर बीमा करा सकते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago