पूर्वम़ंत्री बोले— मेरी छवि धूमिल करने के लिए की जा रही है साजिश

बलिया। जनपद का एक प्रशासनिक अधिकारी हमारी छवि को खराब करने के लिए साजिश रच रहा है। राजनीति से ओतप्रोत उस अधिकारी पर कड़ी कार्यवाई होनी चाहिए। कारण कि जिस तरह से कागजात अधिकारी द्वारा मीडिया को सौंपे जा रहे है। उसे डीएम ने एक सीरे से खारिज कर दिया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि उसके संज्ञान में इस तरह की कार्रवाई की जानकारी नहीं है। न ही उन्होंने ऐसी किसी कागजात पर हस्ताक्षर ही किए है। जिसमें उन्हें माफिया बताया गया हो। उक्त बातें पूर्वमंत्री अम्बिका चौधरी ने प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान कहीं।

श्री चौधरी ने बताया कि कुछ समाचार पत्रों और ​टीवी चैनलों में राजस्व विभाग के अधिकारी द्वारा यह खबर प्रकाशित की गयी, जिसमें जनपद के कुछ व्यक्त्यिों के नाम के साथ मेरा और दो भाईयों का नाम भूमाफिया के रूप में इंगित किया गया है। जो सरासर गलत है। मनगढ़तं है। क्योंकि माफिया घोषित करने के कुछ मापदण्ड है।
जिसे पूरा करना आवश्यक होता है। माफिया की संज्ञा देने से पूर्व व्यक्ति के उपर अपराधिक मामलों का दर्ज होना आवश्यक है। कहा कि मेरे उर किसी भी तरह के आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। यह प्रकरण जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक समिति के सम्मुख भी रखा गया है।

श्री चौधरी ने कहा कि इस प्रकरण में दीनवाी न्यायालय में वाद लम्बित है। न्यायालय के निर्देश पर जिलाधिकारी के सम्मुख प्रतिवेदन निस्तारण की सुनवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा किया जाना उचित नहीं था। क्योकि कोई भी कार्यवाई मेरे या मेरे भाईयों के उपर नहीं चल रही है।

कहा​ कि लोकसभा चुनाव होने वाला है। मैं लोकसभा चुनाव प्रभारी हूं। मेरी छवि धूमिल करने के लिए राजनैतिक व अन्य अनुचित कारणों से प्रभाव में आकर इस प्रकार की खबर मीडिया में देने का काम किया गया। उन्होंने मांग किया कि इस प्रकरण की जांच कर जिस अधिकारी की संलिप्पता जाहिर होती हो, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाय।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago