पूर्वमंत्री बोले जिला अस्पताल बना लूटपाट का अड्डा, सीएमओ व सीएमएस ने साधी चुप्पी

बलिया। जिला अस्पताल में व्याप्त दु‌र्व्यवस्था व भ्रष्टाचार के खिलाफ समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन के दौरान सीएमओ पर कई तरह के आरोप लगाए। सवाल किया कि पूर्व सरकार में पांच जनपदों में ट्रामा सेंटर शुरू कराने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति हुई थी। इसमें बलिया ट्रामा सेंटर के लिए 16 कर्मचारियों लिए नियुक्ति हुई थी। वर्षों से चेंबर नहीं बनने के कारण अभी तक डायलिसिस मशीन नहीं लग पाया। चार मशीन स्वीकृत हैं। सभी सवालों पर सीएमओ ने चुप रहना ही बेहतर समझा। इस दौरान जब पूर्व मंत्री ने अधिकारियों से ट्रामा सेंटर की फाइल दिखाने को कहा तो सीएमओ व सीएमएस ने इस पर भी कोई जवाब नहीं दिया।

पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि जिला अस्पताल लूटपाट का अड्डा बनकर रह गया है। जनता की सुविधाओं का तनिक भी ख्याल नहीं है। इस सरकार में लोग पढ़ाई-लिखाई व दवाई के लिए जूझ रहे हैं।

पूर्व मंत्री जिला अस्पताल परिसर में अव्यवस्था के खिलाफ चल रहे धरने के दूसरे दिन सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि जिला अस्पताल पूरी तरह दलालों के मकड़जाल में फंस गया है। सफाई व दवाई के नाम पर लूट हो रही है। दूर दराज व गांवों आने वले मरीजों का शोषण हो रहा है। योजनाओं का क्रियान्वयन भी ठीक से नहीं हो रहा है। केवल कमीशन का खेल हो रहा है। ट्रामा सेंटर बनकर तैयार है इसके बाद भी उसमें सुविधा का नदारत रहना सरकार की कार्यप्रणाली को दर्शाता है। सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन हो गई है। कहा ट्रामा सेंटर व उसमें लांबित पड़ी सुविधाओं की स्वीकृति पत्र, नक्शा सहित आया।

सिटी मजिस्ट्रेट डा. विश्राम यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल सीएमओ से वार्ता करने गया लेकिन बात नहीं बन पाई। सिटी मजिस्ट्रेट डा. विश्राम ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर सीएमओ व सीएमएस से वार्ता की। साथ ही यहां तमाम तरह की सुविधाओं का जायजा भी लिया। पूर्व मंत्री नारद राय से भी बात की लेकिन ट्रामा, सिटी स्कैन, डायलिसिस सहित अन्य सुविधाओं को शुरू करने के बाद ही पूर्व मंत्री ने प्रदर्शन को खत्म करने की बात कही। डा. विश्राम के निरीक्षण के दौरान ट्रामा सेंटर के द्वितीय तल पर करोड़ों के उपकरण वर्षों से धूल फांकते मिले। इन मशीनों के बारे में पूछने पर सीएमओ व सीएमएस चुप्पी साध गए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago