पुलिस ने डिप्टी CM के बेटे की गाड़ी से उतरवाया BJP का झंडा

फूलपुर उपचुनाव को लेकर जहां सभी राजनीतिक दलों ने ताकत झोंकी हुई है, वहीं चुनाव आयोग ने भी आचार संहिता के पालन के लिए कड़ा रुख अख्तियार किया है. इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश की कार से पुलिस ने पार्टी का झंडा उतरवा दिया. पता चला कि एक झंडे की इजाजत थी लेकिन कार पर दो झंडे लगे थे. फूलपुर उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की टीम वाहनों की जांच कर रही है.  ये चेकिंग अभियान सीओ और मजिस्ट्रेट की निगरानी में चल रहा है.

इसके अलावा चार पहिया गाड़ियों की चेकिंग में पुलिस ने एक कार से एक लाख रुपये बरामद हुए हैं. पुलिस ने कार और रुपये को जब्त कर लिया है. बता दें, फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए 11 मार्च को वोटिंग होनी हैं, वहीं 14 मार्च को रिजल्ट घोषित होगा. सभी पार्टियों के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. बीजेपी की तरफ से खुद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तीन दिन से शहर में मोर्चा संभाले हुए हैं. यह सीट उन्हीं के इस्तीफे के बाद खाली हुई है.

केशव मौर्य ने 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां रिकॉर्ड मतों से पहली बार बीजेपी को जीत का स्वाद चखाया था. अब दोबारा बड़ी जीत हासिल करने के लिए बीजेपी पूरी ताकत झोंके हुए है. चुनाव प्रचार की बात करें तो डिप्टी सीएम के साथ ही कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी शहर पहुंच रहे हैं. वहीं कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पहले ही आ चुके हैं. उधर समाजवादी पार्टी की तरफ से वरिष्ठ नेता अहमद हसन लगातार चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago