पुलिस की अलग अलग छापेमारी में कच्ची शराब के साथ तीन गिरफ्तार

बलिया।
जनपद के बांसडीह थाना की पुलिस कोतवाली व आबकारी ​पुलिस ने संयुक्त टीम ने गुरूवार की देर रात छापेमारी कर कच्ची शराब, लहन को बरामद किया। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया। पकड़े गये लोगों पर संंबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया।

जानकारी के अनुसार अवैध शराब के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत बांसडीह कोतवाली के एसआइ प्रताप नारायण और सिपाही शिवप्रसाद के साथ दबिश देकर हुसेनाबाद व राजगावखरौनी से कच्ची शराब बनाते हुए ब्रजेश पासवान पुत्र प्रेमशंकर पासवान व विनोद पुत्र बबन को गिरफ्तार किया गया। साथ ही लगभग दस कुंतल लहन को नष्ट कर कच्ची शराब बनाने के उपकरण को भी नष्ट कर दिया।

उसी दौरान राजागाव खरौनी गेट पर ही मोटरसाइकिल up60r 1980 से जर्किन में बेचने के लिये ले जाते हुए 10 लीटर कच्ची शराब के साथ कंचन पुत्र मोतीलाल को पकड़ा। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सभी गिरफ्तार लोगों को धारा 272,273 आईपीसी व 60 आबकारी एक्ट के तहत चालान कर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी आबकारी अधिकारी अशोक कुमार ,एस आई प्रताप नरायन,प्रमोद सिंह, बिनोद यादव,अमरनाथ,भोला,प्रीतम आदि रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago