पीएम मोदी ने सुनाया किस्सा, कहा- ‘चंद्रशेखर की डर की वजह से भैरो सिंह ने कर दिया था ऐसा काम !

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जब भी पूर्व उपराष्ट्रपति और जनसंघ काल के भाजपाई नेता भैरो सिंह शेखावत से मिलते थे, तो सबसे पहले उनकी जेबें टटोलते थे। एक बार कुछ ऐसा ही नरेंद्र मोदी के सामने हुआ, तब शेखावत ने फौरन अपनी जेब खाली कर सारा सामान मोदी की जेबों में भर दिया था। मोदी उनकी इस हरकत पर शुरुआत में तो हैरान रह गए थे, पर कुछ ही क्षणों बाद उन्हें पूरा माजरा समझ आ गया था।

दरअसल, बुधवार (24 जुलाई, 2019) को नई दिल्ली में पूर्व पीएम चंद्रशेखर के जीवन पर आधारित ‘चंद्रशेखर- दि लास्ट आइकन ऑफ आइडियोलॉजिकल पॉलिटिक्स’ का विमोचन हुआ। यह किताब हरिवंश और रवि दत्त वाजपेयी ने लिखी है। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पीएम मोदी के अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश मौजूद रहे।

पीएम ने इस मौके पर चंद्रशेखर से पहली बार मिलने का जिक्र करते हुए मजेदार और रोचक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, “मैं 1977 में पहली बार चंद्रशेखर जी से मिला था। एक दिन मैं और भैरव सिंह शेखावत पार्टी के काम से जा रहे थे और दिल्ली एयरपोर्ट थे। चंद्रशेखर जी भी कहीं जाने वाले थे। वह हमें दूर से दिखे, जिसके बाद शेखावत मुझे किनारे ले गए और जो भी उनकी जेब में था, वह सब मेरी जेब में डाल दिया।”

बकौल मोदी, “यह सब इतनी जल्दी था कि मुझे कुछ समझ नहीं आया। मैं सोच रहा था कि वह मेरी जेब में क्यों डाल रहे हैं? इतने में ही चंद्रशेखर जी आए और उन्होंने आते ही भैरो सिंह की जेब में हाथ डाला। वहां तब बहुत सारे लोग थे, पर मैं तब समझ गया कि चंद्रशेखर जी ने ऐसा क्यों किया।”

पीएम के मुताबिक, भैरो सिंह को पान मसाला, गुटखा और तंबाकू खाने की आदत थी, जबकि चंद्रशेखर जी इसके सख्त खिलाफ थे। जब भी भैरो सिंह मिलते, वह ये सारी चीजें कूड़े कचरे में फेंक देते, जिससे बचने के लिए भैरो सिंह ने मेरी जेब में तब अपना सामान डाल दिया था। भैरो सिंह को भविष्य में कुछ न हो जाए, इसकी चिंता चंद्रशेखर जी को सताती रहती थी, इसलिए वह ऐसा करते थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago