Categories: देश

पानी की शिकायत पर अरविंद केजरीवाल ने लगाई अफसर की ड्यूटी, 6 बजे सुबह कीजिए शौचालयों का दौरा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार (10 फरवरी) को एक वरिष्ठ अधिकारी की ड्यूटी सामुदायिक शौचालयों का दौरा करने के लिए लगा दी। सीएम केजरीवाल के आदेशानुसार वरिष्ठ अधिकारी को 11 फरवरी से 17 फरवरी तक की रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी को रोज सुबह 6 बजे 5 सामुदायिक शौचालयों का दौरा करना होगा। सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह फैसला सामुदायिक शौचायलयों में पानी और बिजली की कमी की शिकायतों के मद्देनजर लिया। मिरर नाउ की खबर के मुताबिक विधायक और अन्य लोगों की शिकायत के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने आईएएस अधिकारी और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) के सीईओ शूरबीर सिंह से एक हफ्ते के भीतर मामले की रिपोर्ट सौंपने को कहा है। अरविंद केजरीवाल ने सिंह को निर्देश दिया है कि वह स्थिति से निपटने के लिए तत्काल उपाय करें। शनिवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली एक आपात बैठक में ये फैसले लिए गए।

अधिकारी के दौरे के लिए शौचालयों की जगह दिल्ली के महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) द्वारा तय की जाएगी, आयोग के प्रतिनिधि भी सीईओ के साथ दौरे में होंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार रिपोर्ट में सामुदायिक शौचालयों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी शामिल करनी होगी, जिससे वहां किए गए अन्य उपायों के साथ साफ-सफाई और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री की बैठक में डीयूएसआईबी के सदस्यों और विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी, सही राम और हजारी लाल ने डीयूएसआईबी के अधिकारियों के द्वारा काम नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की थी।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सदस्यों ने पिछले कुछ महीनों में सीईओ के काम को लेकर असंतोष व्यक्त किया था। पहले जहां इस बाबत काफी तारीफ मिल रही थी, वहां पिछले कुछ समय से मीडिया में नकारात्मक चीजें जा रही थीं। सदस्यों ने यह भी कहा कि इन मुद्दों ने तब और जोर पकड़ा जब सरकार ने शौचालयों का उपयोग निशुल्क करने और 24 घंटों के लिए उन्हें खुला रखने का फैसला लिया। बता दें कि केजरीवाल सरकार सत्ता में आने के बाद से ही लगातार विरोधियों के निशाने पर रही है। सीएम केजरीवाल जनता को सबसे अच्छी सरकार मुहैया कराने का वादा करके ही सत्ता में आए थे। दिल्ली सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की हर मुमकिन कोशिश में लगी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago