यूपी में बोर्ड परीक्षा का खौफ खत्म करने के लिए नई प्रणाली लाने की तैयारी में योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बोर्ड की परीक्षा के दौरान जिस तरह से लाखों बच्चों ने अपनी परीक्षा छोड़ दी, उसके बाद लगातार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहा है। लेकिन इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नकलवीहीन परीक्षा के लिए नया कदम उठाने की तैयारी कर रहे हैं। योगी सरकार अब प्रदेश में बोर्ड परीक्षा को लेकर बच्चों के भीतर खौफ को खत्म करने के लिए स्टूडेंट फ्रैंडली परीक्षा का आयोजन करने की तैयारी कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी पर लिखी गई किताब एग्जाम वॉरियर्स का विमोचन करते हुए कहा कहा कि हमने नकल वीहीन परीक्षा कराई तो 10 लाख बच्चों ने परीक्षा ही छोड़ दी, लेकिन अब हम लोग यहीं नहीं रुकेंगे। हमारा अगला कदम होगा कि प्रदेश में बोर्ड की परीक्षा को बच्चों के लिए फ्रैडली बनाया जाए ताकि उन्हे परीक्षा छोड़ने के लिए मजबूर नहीं होना पड़े। गौरतलब है कि पिछले दिनों शुरु हुई प्रदेश में यूपी बोर्ड की परीक्षा से लाखों बच्चे दूर हो गए हैं और उन्होंने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। परीक्षा एक नई तैयारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमे पढ़ाई को छात्रों के अनुकूल बनाना होगा, इसके लिए शिक्षकों और अभिभावकों की जिम्मेदारी को तय करना होगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा आसान होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा सड़क का अंत नहीं है बल्कि जिंदगी को आगे बढ़ाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री ने इस बात को दोहराया कि परीक्षा नकल वीहीन कराने से शिक्षा व्यवस्था बेहतर होती है। 25 मंत्र के लिए पीएम का शुक्रिया प्रधानमंत्री मोदी पर लिखी गई किताब में 25 मंत्र लिखे गए हैं, जिसमे परीक्षा को पर्व की तरह से मनाने को कहा गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के कार्यक्रम में छात्रों को परीक्षा से डरने की जरूरत नहीं बल्कि उन्हें अपनी पढ़ाई पर भरोसा रखते हुए बिना डरे परीक्षा में शामिल होना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह किताब बच्चों में परीक्षा के तनाव को कम करेगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के 25 मत्रों को अनमोल रत्न बताते हुए इन रत्नों के लिए बधाई दी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago