Categories: दुनिया

पाकिस्तान में पहली हिन्दू सीनेटर बनकर इस महिला ने रच दिया इतिहास

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में थार की रहने वाली कृष्णा कुमारी कोहली ने सीनेटर बनकर इतिहास रच दिया है। वे मुस्लिम बहुल देश की पहली हिंदू महिला सीनेटर बनी हैं। सत्ताधारी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने इस बात की जानकारी दी है। 39 वर्षीय कृष्णा कुमारी को पीपीपी ने उन्हें सिंध विधानसभा के एक अल्पसंख्यक संसदीय सीट से नामांकित किया था।

इस सीट के लिए 3 मार्च को चुनाव हुए थे। कृष्णा कुमारी पाकिस्तान की पहली ऐसी दलित महिला हैं जो सीनेटर बनी हैं। बता दें कि पाकिस्तान में गैर मुस्लिम सीनेटर को नामित करने का श्रेय भी पीपीपी को ही जाता है। इससे पहले भी पीपीपी ने 2009 में एक दलित डॉ. खाटूमल जीवन को सामान्य सीट से सीनेटर चुना था। 2015 में इंजीनियर ज्ञानीचंद को सीनेटर चुना गया था।

याद दिला दें कि पीपीपी ने कई महिला राजनेताओं को राजनीति के शिखर तक पहुंचाया है। इनमें देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो, पहली महिला विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार और नेशनल असेंबली की पहली महिला स्पीकर फहमिदा मिर्जा शामिल हैं।

16 साल की आयु में ही होई गई थी शादी

1979 में सिंध के नगरपारकर जिले के गांव में जन्म लेने वाली कृष्णा कुमारी की 16 साल की उम्र में ही शादी हो गई थी।  कृष्णा स्वतंत्रता सेनानी रूपलो कोहली के परिवार से वास्ता रखती हैं। कृष्णा के परिवार के लोगों ने एक जमींदार की निजी जेल में करीब तीन साल गुजारे थे। 1857 में जब सिंध पर हुए ब्रिटिश हमले के खिलाफ रूपलो ने भी युद्ध में हिस्सा लिया था। गरीबी में पली बढ़ी कृष्णा नौवीं कक्षा में थीं तब उनका विवाह लालचंद से कर दिया गया था। इसके बाद भी उन्होंने शिक्षा से नाता नहीं तोड़ा। उन्होंने 2013 में सिंध यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

20 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago