पहली सितम्बर को 18 वर्ष पूरी करने वाले हर मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने में करे सहयोग: अपर जिलाधिकारी

 

बलिया। विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बंध में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल ने शत प्रतिशत शुद्ध निर्वाचक नामावली तैयार कराने शुद्ध निर्वाचक नामावली तैयार कराने निर्वाचक नामावली तैयार कराने में सभी से सहयोग की अपेक्षा की। बताया कि पहली सितम्बर को 18 वर्ष पूरी करने वाले हर मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराना है।

एडीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुसार शत प्रतिशत शुद्ध निर्वाचक नामावली तैयार कराने के लिए सभी पात्र मतदाता का नाम नामावली में शामिल कराने या अपात्र मतदाताओं का नाम कटवाने में अपना सक्रिय सहयोग दें। इस बात पर विशेष जोर दिया कि जेंडर रेसियो को बढ़ाया जाए। इसके लिए निर्वाचक नामावली से छुट्टी हुई महिला मतदाताओं का नाम जोड़वान जरूरी है। ग्राम सभा के बूथों पर मतदाता सूची पर पर के बूथों पर मतदाता सूची पर पर मतदाता सूची को पढ़ने के लिए 9 व 23 सितंबर एवं 7, 14 व 28 अक्टूबर को विशेष तिथि निर्धारित की गई हैं। इन विशेष स्थितियों में अपने अपने स्थितियों में अपने में अपने बूथ लेवल एजेंट को उपस्थित रहने को कहें, ताकि शत प्रतिशत शुद्ध निर्वाचक नामावली तैयार हो सके। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी, 2019 को होगा।

अपर जिलाधिकारी श्री सिंघल ने बताया कि निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने, कटवाने या संशोधन कराने से संबंधित प्रपत्र बीएलओ, तहसील स्तरीय मतदाता पंजीकरण केंद्र या जिला निर्वाचन कार्यालय पर स्थापित मतदाता सुविधा केंद्र से भी प्राप्त किया जा सकता है। इन सब के लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट आउट लेकर हार्ड कॉपी हस्ताक्षर करते हुए संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या जिला निर्वाचन कार्यालय को 31 अक्टूबर तक भेजा जा सकता है।

ईआरओ व एईआरओ तैनात
एडीएम ने बताया कि तहसील बेल्थरारोड, रसड़ा, सिकन्दरपुर, बैरिया व बांसडीह के एसडीएम तहसीलदार उस विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) हैं। सदर विधानसभा के ईआरओ सिटी मजिस्ट्रेट डॉ विश्राम व एईआरओ सदर तहसीलदार रामनारायण वर्मा हैं। वहीं विस फेफना के ईआरओ एसडीएम सदर एईआरओ सदर तहसीलदार न्यायिक बनाए गए हैं।

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को सुधारा गया
बलिया। अपर जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि बताया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में सुधार कर लिया गया है। इस मामले में डाटा इंट्रीऑपरेटर विष्णुदेव वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। साथ ही उसकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई चल रही है। मतदाता सूची में जो गड़बड़ी की गई थी उसको दुरुस्त कर दिया गया है। आगे जो मतदाता सूची प्रकाशित होगी वह पूरी तरह से शुद्ध होगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago