पथ संचलन में शामिल हुए हजारों स्वयं सेवक

बलिया। 18 मार्च को नव संवत्सर के अवसर पर आरएसएस की ओर से पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।आदित्य नारायण ने बताया कि आरएसएस के स्वयंसेवक पथ संचलन में भाग लेंगे ।जूनियर हाई स्कूल से आरंभ होकर पथ संचलन नगर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर गंतव्य पर समाप्त होगा।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ओमपाल ने कहा कि भारतवर्ष वह पावन भूमि है जिसने संपूर्ण ब्रह्मांड को अपने ज्ञान से आलोकित किया है। यहां संस्कृति का प्रत्येक पहलू प्रकृति व विज्ञान का ऐसा विलक्षण उदाहरण है जो कहीं और नहीं मिलता। नए वर्ष का आरंभ भारतीय परंपरा के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिप्रदा भी एक ऐसा विलक्षण उदाहरण है। इस समय में नए अन्न किसानों के घर में आते हैं, वृक्ष में नए पल्लव यहां तक कि पशु पक्षी भी अपना स्वरुप नए प्रकार से परिवर्तित करते हैं। पथ संचलन शहर के रामलीला मैदान से निकला और शीशमहल, चित्तू पांडेय चौराहा, विशुनीपुर, गुरुद्वारा रोड, चौक, लोहापट्टी, गुदरी बाजार, स्टेशन रोड, सिनेमा रोड होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंचा। इस मौके पर भंते ज्ञानजगत रथवीर, हरनाम, संजय शुक्ल, गिरीश नारायण चतुर्वेदी, सुरजीत, रविंद्र वर्मा, विनय सिंह, भृगु, डा. विनोद सिंह, सुरेश राय, महेंद्र, निर्भय, संजय कश्यप, तारकेश्वर, डा. बद्री नारायण आदि मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

4 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago