Categories: देश

नीरज शेखर बोले- मैं बीजेपी में हूँ तो प्रधानमंत्री बन सकता हूँ, विडियो वायरल

नई दिल्ली डेस्क: राज्यसभा में मंगलवार को एसपीजी संशोधन बिल पेश किया गया. बिल पर चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद नीरज शेखर ने एसीपीजी को लेकर अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने कहा कि जब मैं 22 साल का था तो एसीपीजी मिली थी. हमें 11 साल सुरक्षा मिली थी. मेरे आगे-पीछे 4 गाड़ियां रहती थीं. लोग मुझसे ऑटोग्राफ लेते थे. मुझे लगता था कि मैं ही प्रधानमंत्री हूं. 

इसी दौरान विपक्ष के किसी सांसद ने कहा हम भी यही चाहते हैं की आप प्रधानमन्त्री हों. नीरज शेखर ने जवाब देते हुए कहा, “आप के मुह में घी शक्कर बीजेपी में मैं बन सकता हूँ उधर रहूँगा तो कभी नहीं बन सकता हूँ“ उन्होंने ये बाद दुबारा दुहराई जिपर सभी सांसद ताली बजाने लगे.नीरज शेखर ने कहा, “मेरा मानना है कि ऐसा संगठन होना चाहिए जो सिर्फ पीएम को सुरक्षा दे. पूर्व पीएम के लिए एक अलग सुरक्षा संगठन हो.

1991 में जो संशोधन हुआ उससे मुझे सुरक्षा मिली. मुझे अच्छा लगता था.”उन्होंने कहा कि आज का नौजवान वीआईपी कल्चर को पसंद नहीं करता है. अगर प्रियंका गांधी की सुरक्षा में सेंध हुई तो इसकी जांच हो और सुरक्षा बढ़े, लेकिन सिर्फ एसपीजी क्यों.1988 का जो एक्ट था वही होना चाहिए. सिर्फ पीएम को ये सुरक्षा होनी चाहिए. मालूम हो कि नीरज शेखर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे हैं.

वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने SPG सुरक्षा हटाए जाने को लेकर जवाब दिया. शाह ने कहा कि 25 नवंबर को प्रियंका वाड्रा जी के घर एक घटना हुई. प्रियंका के घर जो सुरक्षा है, इसमें राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा सुरक्षा जांच के बिना अंदर आते हैं. प्रियंका के घर पर परिवार के लोगों की जांच नहीं होती.उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों के पास एक सूचना आई कि राहुल गांधी एक काली सफारी में आने वाले हैं.

ठीक उसी समय एक काली सफारी गाड़ी आई और उसमें मेरठ की कांग्रेस नेता शारदा त्यागी मौजूद थीं.गृह मंत्री ने कहा कि ‘चूंकि समय भी वही था. यह महज इत्तेफाक था. इसलिए शारदा त्यागी बिना सिक्यॉरिटी जांच के अंदर चली गईं. इसके बावजूद हमने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है और मामले में संबंधित 3 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है.’

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago