नहीं थम रहा चोरी का सिलसिला, एक ही रात में दो घरों में भीषण चोरी, दहशत का माहौल

बलिया। जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिसिया खौफ को धता बताते हुए चोरों ने दूसरे दिन भी मंगलवार की रात बरनाग बसन्तपुर गांव में दो लोगो के घरों से लाखों रुपये के समान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। एक घर के पीछे से नकब काटकर कपड़ा, बर्तन व जेवरात सहित चार हजार रुपये नगदी और दूसरी ओर एक ट्यूवेल के घर का ताला तोड़कर पाइप व अन्य मशीनरी समान उठा ले गए। जिसकी सूचना पीड़ितों ने पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

बता दे कि सोमवार की रात इब्राहिमपट्टी बाजार में दो दुकानों का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये नकदी व कपड़े ,लैपटॉप, रिफाइन आदि चुरा ले गए थे। जिसकी प्राथमिकी दर्ज न करने पर थानाध्यक्ष की किरिकिरी हुई थी। दुकानदारों द्वारा जाम लगाने के बाद हरकत में आये थानाध्यक्ष ने दुकानदारों से माफी मांगते हुए खुलासे के अस्वासन देते हुए मुकदमा दर्ज किया।

उसके ठीक दूसरे दिन ही थाना क्षेत्र के बरनाग बसन्तपुर निवासी चंद्रभान गिरि मंगलवार की रात खाना खाकर अपने परिवार के साथ सोने चले गये। देर रात में अज्ञात चोरों ने घर के पीछे से नकब काटकर कमरे में घुस गए। पूरे घर को खंगाल डाला। साथ ही तीन बक्से घर से दो सौ मीटर दूर धान के खेत में मिला। जिसमे अपनी बेटी की शादी के लिए रखा कपड़े, बर्तन, माला, मांगटीका, नथिया,पायल सहित चार हजार रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिए।जब बुधवार की सुबह घर के पीछे गए तो नकब कटा देख भौचक रह गए। वही सौ मीटर दूर लाल विहारी यादव के ट्यूवेल के घर का ताला तोड़कर उसमे रखा पाइप व अन्य मशीनरी उपकरण उठा ले गए।इस घटना की लिखित सूचना पीड़ितों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर करवाई में जुट गई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago