Categories: देश

“देश के बैंक खतरे में हैं, जिनका ज्यादा पैसा जमा है वो लोग सावधान रहें’

समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने लोगों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी बैंक कभी भी दिवालिया हो सकता है. उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर झूठी बातें प्रसारित कराने का भी आरोप लगाया.

 

इटावा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधत करते हुए रामगोपाल ने कहा कि विजय माल्या से पैसा अब वसूला नहीं जा सकता, ये पैसा बट्टे-खाते में चला गया है.

 

उन्होंने कहा कि ये पैसा देश की केंद्र सरकार के शिक्षा, स्वास्थ्य और सोशल सेक्टर से बजट से भी दोगुना है. आप पर 500 रुपये रह जाएं तो आपकी जमीन गिरवी रख ली जाएगी, मेरी भी जमीन गिरवी थी. 30 लाख के लोन पर दो करोड़ की जमीन गिरवी.

 

यादव ने कहा,”मैंने संसद में भी पूछा था कि हमारे साथ तो ये हो रहा है लेकिन जिनको लाखों करोड़ दिया गया उनका कौन सा सामान गिरवी रखा गया. कोई जवाब नहीं था उनके पास.”

 

उन्होंने कहा,”बैंक खतरे में हैं, जिनका ज्यादा पैसा बैंक में है उनको मैं सावधान करना चाहता हूं, कोई भी बैंक कभी भी दिवालिया हो सकती है, और नियम ये है कि अगर आपका एक करोड़ जमा है तो आपको एक लाख वापस किया जाएगा. आप उससे क्लेम नहीं कर सके. कोई सुरक्षित नहीं है. 25 हजार मध्यम वर्ग के उद्योगपति देश छोड़ कर विदेश चले गए हैं.”

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago