दुर्घटना का दावत दे रहा बलिया का यह सड़क

बलिया। जनपद के लालगंज से बांसडीह, बलिया—सिकंदरपुर मार्ग के चौड़ीकरण होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बक्सर पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश निषेध होने के बाद छपरा, बलिया ,रेवती, बांसडीह, सिकंदरपुर होते हुए देवरिया गोरखपुर की वाहनें इसी मार्ग से जा रही है। जिससे अधिकांश मात्रा में बालू लदे ट्रक जा रहे हैं ।

बहादुरा पुल के पास करीब 100 मीटर सड़क कच्ची होने के कारण अक्सर इस स्थान पर दुर्घटना घट रही है तो कभी-कभार ट्रक का चक्का फंस जा रहा है। जिसे निकालने में वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हाल पुर एवं नारायणपुर के बीच जानपुर के पास भी दूसरे पुल का निर्माण कर उस पर आवागमन बहाल हो चुका है, लेकिन रोड टर्निंग होने के कारण अक्सर पुराने पुल की ओर अनजान चालक रात में चले जा रहे हैं। जो दुर्घटना का दावत दे रहा है। वहां पर रोड टर्निंग का कोई सिग्नल नहीं है। उस मार्ग पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है ।उसकी स्थिति ठीक वैसी ही है जैसे बलिया राजधानी मार्ग पर कटहल नाले पर बना लोहे के पुल का था ।

जिस पर अनजान ट्रक चालक ने ट्रक चढ़ा दिया था और पुल ट्रक सहित नाले में बैठ गया संजोग अच्छा रहा कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं घटी। स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago