दिन—दहाड़े युवती का अपहरण, पब्लिक और पुलिस ने किया विफल

बलिया। जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र के चोगड़ा चट्टी पर बुधवार की दोहपर एक जाइलो सवार ने एक बाइस वर्षीय युवती को अपहरण कर भागने लगा। इस दौरान युवती के शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसे आसपास के लोग स्थित समझ लड़की को बचाने के लिए बाइक से पीछा करने लगे। इसी बीच उन्हेांने गड़वार पुलिस को सूचित कर दी। पुलिस और पब्लिक की सहायता से पुलिस ने जाइलो सवार अपहरणकर्ता व युवती को दबोच लिया। युवती को अपहणकर्ता से आजाद कराया। वाहन को सीज कर दिया। जबकि अपहरणकर्ता के साथ जाइलों में पहले से एक महिला भी मौजूद थी। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

गौरतलब हो कि बुधवार दिन करीब में 3:00 बजे चोगड़ा चट्टी पर विद्यालयों की छुट्टी हुई। जैसे ही बच्चे लड़कियां अपने घरों के लिए निकली। तब तक घात लगाये काला जाइलो कार में एक युवक जबरदस्ती एक युवती को बैठा कर ले कर भागने लगा। युवती काफी छुड़ाने का प्रयास कर रही थी वह हल्ला लेकिन बदमाश गाड़ी रोक नहीं रहा था।

आसपास के लोग जब इस गतिविधि को देखे तो इसकी सूचना पुलिस को देते हुए उस वाहन के पीछे लग गए लेकिन अपहरणकर्ता की गाड़ी इतनी तेज थी कि वह बहुत दूर तक निकल पड़ा हालांकि ग्रामीणों व पुलिस के प्रयास से इस अपहरणकर्ता को फेफना के समीप सिंघा चौर चटी पर दबोच लिया गया।

वहीं पुलिस नए जाइलो गाड़ी को सीज कर दिया है तथा युवक युवती के साथ एक महिला भी है। जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। लोगों का मानना है कि ग्रामीण जनता सकरी नहीं होती तो अपहरणकर्ता अपने मंसूबे में कामयाब हो जाता।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी ने बताया कि सूचना अपहरण की मिली जैसे ही ग्रामीणों व पुलिस की मदद से इसे बरामद कर लिया गया है। पूछताछ चल रही है पूछताछ के बाद दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago