बलिया। जनपद में किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध नही होने और प्राइवेट दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचे जाने के आरोप में उप जिलाधिकारी बांसडीह अन्नपूर्णा गर्ग ने एक दुकानों को निलंबित कर दिया। एसडीएम के छापेमारी से खाद दुकानदारों मेें हड़कम्प मच गयी। छापेमारी में बांसडीह बड़ी बाजार स्थित खाद की दुकान, सहतवार में आशीष खाद भंडार को सील कर दिया। साथ ही जरूरी कार्रवाई करने के लिए जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया।
बता दे कि सूखे की मार पहले झेल चुके किसान अब यूरिया खाद नही मिलने से परेशान हैं। कोई भी सहकारी समिति पर खाद उपलब्ध नही है। इस संबंध में किसानों ने उपजिलाधिकारी बांसडीह अनपूर्णा गर्ग से शिकायत की तो उपजिलाधिकारी ने खुद खाद की दुकानों पर छापेमारी शुरू कर दी । इस मे उन्होंने जिला कृषि अधिकारी विकेश पटेल से भी तत्काल मौके पर पहुंचकर उक्त दुकानों की जांच पड़ताल की बात की।
जिला कृषि अधिकारी व प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार कैलाशनाथ को साथ लेकर बिभिन्न दुकानों पर जांच किये और कार्यवाही की और निर्देश दिया कि निर्धारित दर पर ही किसानों को उर्वरक की बिक्री सुनिश्चित कराएं जाय व प्रतिदिन वितरण की सूची मुख्यालय को उपलब्ध कराते रहें। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी ने एक बार फिर उर्वरक दुकानदारों को निर्देशित किया है कि उर्वरक की बिक्री पीओएस मशीन के माध्यम से ही करें।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…