तेज रफ्तार बोलेरों ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत नाजुक

बलिया। जनपद के नगरा—रसडा मार्ग पर सरायचावट स्थित पेट्रोल पम्प के पास गुरुवार को देर रात तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक व उस पर बैठी किशोरी गंभीर रुप जख्मी हो गए। ग्रामीणों की सहायता से दोनोे घायलावस्था को तुरंत पीएचसी पहुंचाया। जहां के चिकित्सक ने स्थिति गम्भीर देख दोनो घायलों को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के कोदई निवासी 22 वर्षीय विजय अपने बाइक के पीछे अपने किसी रिश्तेदार गडवार थाना क्षेत्र के पखनपुरा निवासी 14 वर्षीय प्रियंका को बैठाकर नगरा के तरफ से घर जा रहा था। सरायचावट स्थित पेट्रोल टँकी के समीप पहुँचा था कि सामने से रसड़ा के तरफ से तेज गति से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक और किशोरी बाइक से कुछ दूर जा गिरे और बाइक बोलेरो में फंस गई। बोलेरो चालक ने भागने के प्रयास में बाइक को घसीटते हुए नगरा गड़वार मार्ग पर चार किमी तक गया था की पुलिस ने पीछा कर बोलेरो को घेर लिया। पुलिस को देख बोलेरो चालक अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकला। घायल युवक व किशोरी को ग्रामीणों ने पीएचसी पहुंचाया। जहाँ चिकित्सक ने स्थिति गम्भीर देख सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago