बलिया। जनपद के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हरदतपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता तीन दिनों से गायब बतायी जा रही है। वहीं विवाहिता के मायके के लोगो ने हत्या की आशंका ब्यक्त करते हुए थाना में तहरीर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
प्राप्त जानकारी की मुताबिक दतिबढ शिवपुर थाना सुखपुरा के रहने वाले रामाश्रय यादव अपनी पुत्री बिंदु की शादी पांच वर्ष पूर्व संजय यादव निवासी हरदतपुर के साथ की हुई थी। विगत दो दिन पूर्व विवाहिता के मायके दतिवढ में किसी की सूचना पर पता चला कि आपकी बेटी मंगलवार की रात से गायब है। मायके वाले वहां पहुंच कर जानकारी लेना चाहा तो पहले से ही घर पर ताला लटका हुआ था। घर पर ताला बंद होने व किसी के वहां नही मिलने से वे सन्न हो गये। जिसकी जानकारी उन्होंने गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे प्रभारी निरीक्षक ने हरदतपुर पहुँचे । जहां घर पर ताला बंद था। वहीं इस सम्बन्ध में पूछने पर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिली है । मामले की छानबीन चल रही हैं।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…