बलिया में भारी मात्रा में नकली शराब बरामद, तस्करी के दौरान पुलिस ने पकड़ा

बलिया । जनपद के मनियर थाना पुलिस व प्रभारी स्वाट टीम ने क्षेत्र के ककरघट्टा के एक कालेज परिसर में करीब अस्सी लाख की अपमिश्रित शराब की 830 पेटी से 39840 शीशी शराब बरामद हुई।

छापेमारी के दौरान एक ट्रक, एक पिकअप, बाइक भी को जब्त किया है। वहीं तस्कर फरार बताये जा रहे है।

पुलिस की माने तो प्रभारी निरीक्षक मनियर व प्रभारी स्वाट टीम को मुखबीर से सूचना मि​ली कि ककरघट्टा स्कूल मनिका देवी इण्टर कालेज पर रात में अजय यादव अपने भाई विजय यादव व साथी मनोज यादव के साथ मिलकर अपमिश्रित शराब बनवाकर उसे कही भेजने वाले है।

सूचना के आधार पर मौके पर संयुक्त टीम को साथ पहुचे तो गाड़ी की लाईट देखते ही ट्रक के पास से 7-8 व्यक्ति भागते हुये दिखाई दिये, जिसमें से ट्रक के पीछे की तरफ से अजय यादव व विजय यादव पुत्रगण सुरेन्द्र यादव निवासीगण ककरघट्टा थाना मनियर जिला बलिया को सरकारी बोलोरो की लाइट की रोशनी में कुद कर भागते हुए देखा व पहचाना गया परन्तु अगल-बगल घना अंधेरा व ऊंची-नीची जमीन होने के कारण अभियुक्तगण भागने में सफल रहे मौके पर

खड़े ट्रक नं0 HP 03 D 2650 को चेक किया गया जिसमें कुल 576 पेटी व पास में एक पिकप जिसका नं0 UP 60T 8086 जिसमें कुल 255 पेटी लदा मिला। प्लास्टिक की शीशी में देशी शराब सभी 180ML तथा सभी पर अंग्रेजी में CRAZY ROMEO तथा FOR SALE IN ARUNACHAL PRADESH ONLY तथा WHISKY तथा V/V-42*/* PROOF 75-डिग्री व ढक्कन पर NVGR00P आदि लिखा है,

बरामद पेटियों को प्लास्टिक की बोरी से छिपाकर उक्त वाहनों में रखा गया था और एक मोटर साइकिल पैशन प्रो जिसका नं0 DL 13 SM 4208 अंकित है खड़ी मिली। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है तथा फरार शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago