गाजीपुर जिला जेल में सीसीटीवी कैमरा लगाने के विरोध में बंदियों ने जेल में जमकर बवाल काटा। कैदियों और बंदी रक्षकों के बीच झड़प के बाद जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित कैदियों ने बंदीरंक्षकों से पर पथराव कर दिया और अंदर रखे सामान को आग के हवाले कर दिया। रसोई पर कब्जा करते हुए सिलेंडर लेकर पुलिसकर्मियों को खदेड़ लिया। डीएम, एसपी और सीडीओ समेत जेल पहुंचे अधिकारियों ने मामले को शांत कराया। कैदियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी और फायरिंग भी हुई। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली।
गुरुवार को मुलाकात के बाद जेल में आपत्तिजनक सामग्री की जानकारी के बाद जेल प्रशासन ने बैरकों की तलाशी शुरू कर दी। वहीं सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात भी कही। इसको लेकर बंदी रक्षक भड़क गए और हंगामा करते हुए बंदी रक्षकों से भिड़ गए। कैदियों ने पुलिस कर्मियों को बाहर खदेड़ते हुए दो बंदी रक्षकों को बंधक बनाते हुए तीन नंबर गेट बंद कर लिया। झंडे लहरा रहे बंदियों ने नारेबाजी करते हुए रसोई पर कब्जा कर सामान में आग लगा दी।
जेल के अंदर लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाया। बवाल बढ़ता देखकर जेल प्रशासन नेे जिला प्रशासन को अवगत कराते हुए पुलिस बल मांगा।
एसपी सिटी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल जिला जेल में दाखिल हुआ लेकिन बंदियों के आगे एक नहीं चली। जब कैदी भारी पड़े तो अन्य थानों से भी फोर्स मंगाया गया। बाद में डीएम के. बालाजी व एसपी यशवीर सिंह के साथ जिले के सभी थानों फोर्स जिला कारागार पहुंचा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद भी पुलिस गेट नहीं खुलवा सकी। इसके बाद आला अधिकारियों और कैदियों के बीच वार्ता हुई और मामला शांत हुआ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…