Categories: मनोरंजन

ड्रीमगर्ल और पावरस्टार की कैमिस्ट्री से आया तूफान, 11 करोड़ बार देखा जा चुका है यह सॉन्ग

भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय सॉन्ग ‘छलकत हमरो जवनिया’ का यूट्यूब पर दबदबा कायम है. पावरस्टार पवन सिंह और ड्रीमगर्ल काजल राघवानी स्टारर यह गाना सुप्रसिद्ध म्यूजिक कम्पनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी मई 2016 में यूट्यूब पर रिलीज किया था. अभी तक इस धमाल भरे गाने को 11.42 करोड़ बार देखा जा चुका है. गायिकी के सिरमौर पवन सिंह और पार्श्वगायिका प्रियंका सिंह की आवाज में गाये गए इस गीत के संगीतकार मधुकर आनंद और गीतकार आजाद सिंह हैं.

 

 

पवन सिंह और काजल राघवानी की लाजवाब परफॉर्मेंस वाला यह सुपरहिट सॉन्ग भोजपुरी फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ से है. पवन सिंह मूल रूप से बिहार के आरा के रहने वाले हैं और उन्होंने दर्जनों भोजपुरी फिल्मों और सैकड़ों एलबम में काम किया है. पवन सिंह हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं.

पवन सिंह ने 6 मार्च को ही दूसरी शादी रचाई है. पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम ने 8 मार्च 2015 को अपने घर में आत्महत्या कर ली थी. पवन सिंह की पत्नी ज्योति मूल रूप से बलिया की रहने वाली हैं. बज्योति बलिया के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही है. 2008 में पवन सिंह का एल्बम ‘लॉलीपॉप लैगेलू’ काफी हिट रही थी इसके अलावा ‘सानिया मिर्जा कट नथुनिया’ गाना भी काफी पॉपुलर रहा था.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

4 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago