डीएम के छुट्टी के फरमान पर क्या बोले— सपा नेता पूर्वमंत्री मु.रिजवी

बलिया। समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि शासन और सत्ता के दबाव में जिला अधिकारी बलिया द्वारा अच्छी खासी धूप को भी ठंड व शीतलहर बता कर जिले के सभी एक से आठ तक के विद्यालयों को 2 दिन का छुट्टी करने का आदेश जारी कर दिया गया। जिसका असल मकसद कुछ और है।

अचानक छुटटी का आदेश देने के पीछे का सीधा संबंध शीतलहर और बच्चो से नहीं बल्कि छुट्टी हो जाने से प्राइवेट विद्यालयों के गाड़ियों को शनिवार को गाजीपुर में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभा में भाजपा के कार्यकर्ताओं को भेजने का काम किया गया। डीएम द्वारा स्कूलों में दी गयी छुट्टी का असल मकसद कुछ और है।

उक्त बातें उन्होंने शनिवार को बस स्टैंड सिकन्दपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि ठंड और शीतलहर का मौसम अभी उस तरह है। दिन में अच्छी खासी धूप हो रही है। बावजूद इसके स्कूलों में मौसम में नाम छुटटी कर दिया गया। जो बच्चों के पढ़ाई से सरासर नाइंसाफी है।

शासन और सत्ता की हनक पर विद्यालयों को बंद करा कर जबरदस्ती उनकी बसो को सभा स्थल तक ले जाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है। अभिभावक भी इस छुटटी का मकसद समझ रहे है। जिसे जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर मदन राय, रामजी यादव, अनंत मिश्रा शिवजी त्यागी मौजूद रहे ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago