भारतीय सेना की सिग्नल रेजिमेंट के एक जवान को जासूसी के आरोप में मेरठ छावनी से गिरफ्तार किया गया है। जवान पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है।खुफिया विभाग की टीम ने जवान को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जिसमें कई अहम जानकारियां हासिल हुई हैं। बताया जा रहा है कि उस पर पाकिस्तान के लिए जानकारी जुटाने और साझा करने का आरोप है।
अहम जानकारी यह भी मिल रही है कि जवान ने व्हाट्स एप पर सैन्य दस्तावेज साझा किए हैं। आर्मी इंटेलिजेंस को तीन माह पहले जवान के कारनामों की भनक लगी थी। जिसके बाद उस पर लगातार नजर रखी जा रही थी।
गौरतलब है कि ‘सिग्नल कोर’ सेना को बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। जिसके पास सेना की तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध होती हैं। गिरफ्तार किया गया जवान इसी कोर में तैनात था। जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके। हालांकि मेरठ छावनी में ऐसा पहली बार है जब किसी जवान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया हो।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…