Categories: Uncategorized

चंद्रशेखर और भीम आर्मी से बसपा का कोई रिश्ता नहीं: मायावती

उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ऱविवार को लखनऊ में कहा कि चंद्रशेखर रावण और भीम आर्मी से बसपा का कोई रिश्ता नहीं है। मायावती ने आगे कहा कि जबरदस्ती कुछ युवा हमसे रिश्ता बता रहे हैं, जबकि मेरा वास्तव में इस किस्म के लोगों से कभी भी कोई रिश्ता कायम नहीं हो सकता। यह लोग अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षाओं की वजह से ही रिश्ता बना रहे हैं और यह साजिश है। मेरा रिश्ता केवल उन कमजोर और दलितों आदिवासियों से है, जिनका में नेतृत्व करती रही हूं।

मायावती अपने नए आवास पर रविवार को पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेशों से काला धन लाने में बीजेपी नाकाम रही है। यह सरकार अपने चुनावी वादों को भुला चुकी है। बेरोजगारों किसानों से किए वादों को पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अटल जी की मृत्यु को भी भुनाने का काम कर रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी का सफाया होगा।

उन्होंने आगे कहा कि अच्छे दिन के सुनहरे सपने दिखा करके वोट लेने वाली बीजेपी सरकार ने देश की आम जनता का काफी बुरा हाल कर के रख दिया है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी बीजेपी की कोई नीति नहीं है। अब पूरे देश में भीड़ तंत्र कार्य कर रहा है।

बीजेपी के राज्यों में ऐसे हमले लोकतंत्र को कलंकित कर रहे हैं। देश के दलितों पिछड़ों आदिवासियों के विरुद्ध संविधान की मंशा के कभी विरुद्ध है। उसे लागू कर रही है गरीबों दलितों और पिछड़े लोगों के सम्मानित महापुरुषों के लिए थोड़ा बहुत कुछ कर देने से और बार-बार नाम लेने से यह वर्ग इनके बहकावे में आने वाला नहीं है। दलित वर्ग के भारत बंद में सहयोग करने पर उनके विरुद्ध फर्जी मुकदमे लगाकर उन्हें जेल में भेजा गया है। जबकि बीएसपी बार-बार उन्हें जेल से बाहर निकालने की मांग करती रही।

आगे उन्होंने कहा कि इन वर्गों के ऊपर होने वाली जुल्म और ज्यादति में कोर्ट कचहरी में भी कोई पैरोकारी नहीं करती है। धार्मिक हिंसा जातिवादी एवं सांप्रदायिक घटनाएं देश में प्रधानमंत्री के होते ही हो रही हैं। यह शर्म की बात है यह भीड़तंत्र का राज होता है, जो व्यापारियों मेहनतकशों एवं अन्य वर्गों के साथ जातिवादी व कट्टरवादी और गलत आर्थिक नीतियों से उत्पीड़न होता आ रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago