बलिया पुलिस ने बच्चे को सांक्षा देकर अपहरण करने के मामले में पुलिस ने सात घंटे में पर्दाफाश करते हुए बच्चे को बरामद कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस की माने तो 15 सितम्बर को ममता देवी पत्नी संजय यादव निवासी सोबई बाँध थाना सुखपुरा बलिया द्वारा थाना सुखपुरा पर सूचना दी गयी कि जिला अस्पताल बलिया में बच्चे को दवा दिलाने के दौरान एक अज्ञात महिला सम्पर्क में आई जिसने बातचीत के दौरान दोस्ती कर ली फिर ई-रिक्शा से साथ ही में सोबई बाँध घर आई।
वापस जाते हुए वृद्ध सास उसके 04 वर्षीय बच्चे को लेकर अज्ञात महिला को छोड़ने गाँव के बाहर गयी जहाँ समोसा खिलाने का झांसा देकर अज्ञात महिला 04 वर्षीय बालक को लेकर बाजार गयी फिर बच्चे को अगवा करते हुए फरार हो गयी । इस सम्बन्ध में तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा तत्काल समस्त जनपदीय पुलिस को सतर्क करते हुए कई टीमों को महिला एंव बालक की तलाश हेतु लगाया गया । पुलिस टीमों द्वारा निरन्तर खोज बीन करते हुए 07 घंटे के अन्दर ही 04 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर लिया तथा अपहरण करने वाली महिला गुड़िया यादव पत्नी आशीष यादव निवासी बेदुआ बिचलाघाट थाना कोतवाली बलिया को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध पूर्व में थाना उभाँव बलिया में अभियोग पंजीकृत है ।
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…