घाघरा में बढ़ते जलस्तर से भयभीत है ग्रामीण, सड़क पर गुजर रही है राते

बलिया। जनपद में घाघरा में हो रही बढ़ोत्तरी से लोग गांव से निकलकर परिवार समेत अपने माल मावेशियों के साथ सड़कों पर रहने को मजबूर है। वहीं गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी से कटान में तेजी आ गयी है। जिससे घर, खेत, खलिहान सभी गंगा में समा जा रहे है। वहीं द्वाबा क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शुक्रवार को 150 वर्ष से भी पुराना शिव मन्दिर गंगा नदी के कटान का भेंट चढ़ जिससे लोग अपने घर से निकल सुरक्षित स्थान की तलाश में लगे है।

मिली जानकारी के अनुसार घाघरा का जलस्तर शुक्रवार की सुबह 59.30 खतरे निशान से ऊपर पहुंच गई है। पानी से रामपुर नम्बरी रेगहा, चितविसाव, चक्रविलियम, कोलकला, बिन्दबस्ती, चाँदपुरदियरा, भागड़ सहित दर्जनों गांव पानी से घिर गये हैं। जिससे ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गयी है। आवागमन, नित्य क्रियाओं,मवेशियो के चारे के लाले पड़ने से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। वही पानी के बढ़ने से कुछ लोगो ने अपनी आशियाना को छोडकर पलायन करने पर मजबूर हो गये।

ग्रामीणों में शिवनरायण, दयाशंकर, शिवमुनी बिन्द आदि ने बताया कि फसल नदी में समाहित हो गई। स्कूली बच्चों को आने जाने में फजीहत उठानी पड़ रही है। वही बच्चें जब तक घर नही आ जाते तब तक चिन्ता लगी रहती हैं। चारों तरफ पानी से घिरने से ग्रामीणों में डर व्याप्त है।

वहीं जनपद में गंगा ने भी कहर परपाना तेज कर दिया है। एक तरफ बाढ़ तो साथ साथ कटान से लोग भयभीत है। कटान का आलम यह है कि शुक्रवार को दोकटी थाना क्षेत्र के जगदीश पुर गांव का 150 वर्ष से भी पुराना शिव मन्दिर गंगा नदी के कटान का भेंट चढ़ गया। तेज पुरवा हवा के चलते नदी में हल्फी उठ रही थी। जिसके कारण गंगा का पानी किनारे पर लड़ रहा था। जिसके कारण अपरान्ह में शिवमंदिर गंगा नदी में विलीन हो गया। हल्फी कटान से भी जगदीशपुर गांववासी भयभीत है। कारण कि जगदीशपुर गांव का अधिकांश घर नदी के कटान के मुहाने पर

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago