गाजीपुर में शुक्रवार देर रात उतरांव गांव में चौंकाने वाला मामला सामने आया. जहां एक परिवार में पड़ी शादी के दिन बारात जाने से पहले दूल्हा घर छोड़कर फरार हो गया. बाद में दुल्हन पक्ष की रजामंदी से दूल्हा के छोटे भाई से शादी करा दी गई. वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा बनी हुई है. दरअसल, आशीष गुप्ता की शादी बलिया जिले के नगरा थाना के इसारी सलेमपुर में तीन माह पहले से तय थी. लड़का बैंक मे नौकरी करता है. बीते छह फरवरी को तिलकोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से हुआ.
हल्दी की रस्म व बारात जाने वाले दिन घर पर आए मेहमान व परिवार के लोग हल्दी की रस्म की तैयारी मे लगे थे. इसी बीच मौका देखकर दूल्हा फरार हो गया. काफी खोजबीन के बाद जब पता नहीं चला तो इसकी जानकारी लड़की वालों को दी गई. इससे उनके भी होश उड़ गए. मौके की नजाकत को देखते हुए लड़के वालों ने दूल्हे के छोटे भाई आलोक से शादी का प्रस्ताव रखा जिसे लड़की वालों ने स्वीकार कर लिया.
इसके बाद छोटे भाई की जल्दी जल्दी हल्दी की रस्म पूरा करने के बाद देर शाम बारात लड़की वालों के घर पहुंची, जहां शादी की रस्म पूरी हुई. इस मामले को लेकर गांव के लोग आपस में चर्चा कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे विधि का विधान करार दे रहे हैं.
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…