नौकरी की जगह पकौड़ा बेचने की सलाह दे रही मोदी सरकार: मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान मायवती ने लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ दिशा-निर्देश भी दिए. मायावती ने जारी बयान में आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संसद में विपक्ष की आवाज दबाने के साथ-साथ संसद के बाहर भी तमाम हथकंडे अपनाकर अपनी कमियां छिपाने का प्रयास कर रही है. सरकार की नीतियां शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी मुहैया कराने के बजाय उन्हें चाय व पकौड़ा बेचने के लिए मजबूर करने वाली हैं.

प्रदेश में हिंसा, भय व आतंक का माहौल है. बीजेपी द्वारा बीजेपी का जंगलराज कायम हो गया है. महंगाई, बेरोजगारी बेकाबू है जिससे भाजपा नेताओं को मुंह छिपाए घूमना पड़ रहा है. सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री को यूपी की चिंता नहीं सताती है, उनका ज्यादा समय विपक्ष को कोसने में बीत रहा है.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया है. उन्होंने सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करने के लिए सर्वसमाज को पार्टी से जोड़ने की मुहिम को तेज कर जनाधार बढ़ाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि न तो वह कांग्रेस से डरीं और न ही भाजपा के हथकंडों से हार मानने वाली हैं.

मायावती ने कहा कि भाजपा के लोग खुद को कानून से ऊपर मानकर अपने आपराधिक मुकदमों को वापस कराने की होड़ में लगे हैं. यह कानून के राज से खुला खिलवाड़ नहीं तो क्या है?

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago