अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान विश्व क्रिकेट में सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। राशिद की उम्र अभी 19 साल और 159 दिन है। उन्हें असगर स्टैनिकजई के स्थान पर कप्तानी सौंपी गई है। असगर अपेंडिक्स की सर्जरी के लिए फिलहाल जिम्बाब्वे के एक अस्पताल में भर्ती हैं।
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने वाली अफगानिस्तान टीम के गेंदबाज राशिद खान ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। इससे पहले, राशिद ने वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया था।
सबसे युवा कप्तान :
खिलाड़ी देश उम्र
राशिद खान अफगानिस्तान 19 साल 159 दिन
रोडनी ट्रॉट बरमूडा 20 साल 332 दिन
राजिन सलेह बांग्लादेश 20 साल 297 दिन
तेतेंदा टैबू जिम्बाब्वे 20 साल 342 दिन
नवाब पटौदी भारत 21 साल 77 दिन
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…