आईपीएल 2018 सीजन के लिए क्रिकेट फैंस की निगाहें कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ लगी हुई है। वजह ये है कि इस टीम की कप्तान कौन बनेगा इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है। हालांकि पूर्व भारतीय खिलाड़ी और बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि आइपीएल में केकेआर की कप्तानी के लिए रॉबिन उथप्पा सबसे उपयुक्त खिलाड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि उथप्पा के पास काफी अनुभव है और उन्हें टीम का कप्तान बनाना सही फैसला होगा। उथप्पा टीम के साथ काफी लंबे समय से जुड़े हुए हैं और उन्हें टीम के माहौल के बारे में भी काफी अच्छे से पता है। हालांकि कप्तान के तौर पर दिनेश कार्तिक अच्छे विकल्प हो सकते हैं लेकिन रॉबिन ज्यादा सही खिलाड़ी हैं।
हाल ही में किंग्स इलेवन पंजाब ने ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को कप्तान बनाने की घोषणा की है जबकि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया।
रॉबिन उथप्पा (6.40 करोड़) के अलावा कोलकाता कोलकाता नाइट राइडर्स के पास दिनेश कार्तिक (7.40 करोड़ रुपये), मिचेल स्टार्क (9.40), क्रिस लिन (9.60 करोड़), सुनील नरेन (12.50 करोड़), कुलदीप यादव (5.80 करोड़) और पीयूष चावला (4.20) जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी इस सीजन में हैं। बता दें कि दो बार कोलकाता को खिताब दिलाने वाले कप्तान गौतम गंभीर इस बार दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते दिखेंगे। दिल्ली ने गंभीर को 2.8 करोड़ रुपये में ख़रीदा है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…