बलिया- दलित युवक की हत्या का आरोपी, कोर्ट में पेशी के दौरान भागा, पुलिस ने दोबारा दबोचा

बलिया- दलित युवक की हत्या करने के आरोपी ने गुरुवार को कोर्ट में पेशी के दौरान फरार होने की कोशिश की। वह सिपाहियों को धक्का देकर भागा तो कोर्ट में मौजूद अन्य सिपाहियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।  मामला बलिया जिला कोर्ट का है।  कैदी के साथ गाजीपुर से आए दो सिपाही धड़-पकड़ के दौरान जख्मी हो गए, जिनका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया।

बताया जाता है कि वर्ष 2015 में आजाद नगर दलित बस्ती निवासी नीरज राम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर बेल्थरारोड कस्बा के बिचला पोखरा निवासी व अभियुक्त एजाज अहमद व उसके दो दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों को दबोच कर जेल भेज दिया था।

बाद में दोनों को बलिया जिला कारागार से गाजीपुर कारागार में शिफ्ट किया गया था। नीरज हत्याकांड में गुरुवार को बलिया एडीजे द्वितीय की अदालत में कैदी एजाज अहमद को पेश होना था। आरोपी को  गाजीपुर से सिपाही राजमिलन तिवारी व दिनेश बलिया कोर्ट में पेशी के लिए लाए थे।

कोर्ट में पेशी के दौरान कैदी एजाज अहमद ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया मगर वह सफल नहीं हो सका। कैदी की धर पकड़ के दौरान गाजीपुर से आए सिपाही राजमिलन तिवारी व दिनेश जख्मी हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। मामले में बलिया  एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने कहा कि कोर्ट में पेशी के दौरान गाजीपुर से आए कैदी ने सिपाहियों के हाथापाई किया है, जिसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago