Categories: देश

कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो चुका है. कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 63 साल की उम्र में पूर्व रक्षा मंत्री ने अंतिम सांस ली. पर्रिकर लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे. वह पैनक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे. राष्‍ट्रपति ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी.

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर काफी समय से बीमार चल रहे थे. वहीं अब उनकी निधन के खबर के बाद सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और राजनीतिक नेता उनके आवास डोना पौला पहुंचने शुरू हो गए हैं.

मुख्यमंत्री के निजी आवास पर सबसे पहले पहुंचने वालों में राज्य के पुलिस महानिदेशक प्रणब नंदा हैं. उनके घर के आसपास पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है. पूर्व रक्षा मंत्री पर्रिकर के स्वास्थ्य में पिछले एक साल से उतार-चढ़ाव होता रहा है. बीते दो दिन से उनकी हालत बेहद खराब हो गई थी.

मनोहर पर्रिकर का जन्म मापुसा में गोपालकृष्णा और राधाबाई के घर हुआ था. इनका पूरा नाम मनोहर गोपालकृष्णा प्रभू पर्रिकर था. पर्रिकर का एक और भाई अवधूत पर्रिकर भी है. पर्रिकर ने शुरुआती पढ़ाई मार्गो के स्कूल से की. सैकंड्री हायर एजूकेशन मराठी मीडियम में की.

1978 में बॉम्बे IIT से metallurgical इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हुए. आईआईटी से पढ़ाई पूरी करने के दौरान ही मनोहर पर्रिकर ने यह तय किया था कि वे मशीनों के बीच उलझने के बजाए सामाजिक क्षेत्र में काम करेंगे.

साल 1981 में मेधा पर्रिकर से शादी की. पर्रिकर के दो बेटे हुए. एक उत्पल और दूसरा अभिजात पर्रिकर. उत्पल ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में यूएस की Michigan स्टेट यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है और अभिजात बिजनेसमैन हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

8 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago