बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह पर बलिया में मुकदमा दर्ज़, मचा हड़कंप !

बलिया– भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह पर बलिया में मुक़दमा दर्ज किया गया है। ख़बर के मुताबिक बिना इजाज़त कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठक करने पर आचार संहिता के उल्लंघन के तहत मामला दर्ज हुआ है। जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है।

तहसीलदार (सदर) गुलाब चंद्रा की तहरीर पर शहर कोतवाली में उनके खिलाफ अचार संहिता उलंघन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीँ कोतवाल शशिमौली पांडे ने भी केस दर्ज करने की बात की पुष्टि की है।

तहसीलदार के अनुसार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला में दर्जनों समर्थकों के साथ बैठक कर रहे थे। इसकी शिकायत मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस के साथ पहुंचा। जांच-पड़ताल में पाया कि डाक बंगला पर बगैर अनुमति के राजनीतिक बैठक की जा रही थी।

छानबीन में आचार संहिता के साथ ही धारा 144 का उल्लघंन भी पाया गया। तहसीलदार ने इस पूरे मामले से आला अधिकारियों को अवगत करा दिया।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उन्होंने भाजपा नेता के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल शशिमौली पांडे ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। बताते चले कि दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह योगी सरकार में मंत्री भी हैं।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago