कृषक वैज्ञानिक संवाद में किसान हुए सम्मानित

बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन स्थानीय ऑफीसर्स क्लब में किया गया। जहां तिलहन किसान मेला एवं कृषक वैज्ञानिक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद भरत सिंह ने की तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत थे ।सांसद भरत सिंह व जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने फीता काटकर, दीप प्रज्वलित कर व चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सांसद भरत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि किसान भाई परंपरागत खेती के साथ सहफसली खेती करें और पशुपालन ,मत्स्य पालन आदि की ओर भी ध्यान दें ।उन्होंने कहा किसान हितों को सर्वोपरि रखते हुए सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए अनेकानेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं ।किसानों को उनकी जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित किया जाए

जिलाधिकारी श्री भवानी सिंह खंगारोत ने कहा कि किसान भाई आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीकी अपनाकर अपना उत्पादन बढ़ाएं ।उन्होंने कहा कि परंपरागत खेती के साथ फलो, फूलों और सब्जियों औषधियों आदि की खेती करें तो उनकी आमदनी में इजाफा होगा ।उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की जनपद में असुविधा नहीं होने दी जाएगी ।कृषि निवेशकों की उपलब्धता समय से सुनिश्चित कराने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे तथा विपणन व्यवस्था भी सुदृढ़ की जाएगी ।

इस अवसर पर विभिन्न फसलों के उत्पादन में सर्वोत्कृष्ट स्थान पाने वाले किसानों को प्रथम व द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।प्रथम पुरस्कार के रूप में रूपये 7000 की धनराशि व व प्रशस्ति पत्र तथा द्वितीय पुरस्कार के रूप में रूपये 5000 की धनराशि व प्रशस्ति पत्र किसानों को प्रदान किए गए ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago