किसानों को मिलेगी राहत, बलिया को प्राप्त होगी 1276 मैट्रिक टन यूरिया की रेक

बलिया। यूरिया की उपलब्धता को जिलाधिकारी भवानी सिंह का विशेष प्रयास रंग लाया। सोमवार को शक्तिमान यूरिया की 1276 मैट्रिक टन यूरिया जिले को प्राप्त हो गयी। यही नहीं, 3145 मैट्रिक टन इफ्को यूरिया भी जल्द ही प्राप्त हो जाएगी। इस प्रकार अब किसानों को आसानी से यूरिया मिल सकेगी।

जिला कृषि अधिकारी विकेश पटेल ने बताया कि सोमवार को यूरिया की रेक प्राप्त हो चुकी है। यूरिया की जो किल्लत चल रही थी, अब दूर हो जाएगी। पटेल ने किसानों से अपील की है कि यूरिया खरीदते समय इस बात का विशेष ख्याल रहे कि पीओएस मशीन के माध्यम से ही क्रय करें। अगर कोई दुकानदार निर्धारित मात्रा से अधिक मूल्य लेता हो तो तत्काल इसकी शिकायत जिला कृषि अधिकारी को करें। उन्होंने बताया कि इफ्को यूरिया की 3145 मैटिक टन यूरिया भी जल्द ही प्राप्त हो जाएगी, जो किसानों तक आसानी से पहुंच सकेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago