बलिया के दो एडीओ पंचायत निलंबित, कल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही का आरोप

आजमगढ़। मंडलायुक्त जगतराज ने बलिया में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा मेें खराब प्रगति मिलने पर उन्होंने दो एडीओ पंचायत को निलंबित करने, तीन को प्रतिकूल टिप्पणी और चार बीडीओ को चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया।

उप निदेशक जिला पंचायत राज विभाग जयदीप त्रिपाठी ने बताया कि मंडलायुक्त जगतराज की द्वारा विगत 21 अगस्त को मंडल के बलिया जनपद में सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान रसड़ा और नगरा के एडीओ पंचायत बैठक में काफी देर से पहुंचे और उनके यहां प्रगति भी काफी खराब थी। इस पर उन्होंने दोनों एडीओ पंचायत को निलंबित करने का निर्देश दिया है।

साथ ही तीन और एडीओ पंचायत ऐसे थे जिनकी प्रगति खराब थी। उन्हें मंडलायुक्त द्वारा प्रतिकूल प्रविष्टी देने का निर्देश दिया गया है। बैठक में मुरली छपरा, बेरुआरबारी, पंदह और रसड़ा के बीडीओ की प्रगति भी खराब मिली।

इस पर मंडलायुक्त ने उन्हें चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि एक सप्ताह में सुधार लाएं अन्यथा उनके खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणी जारी कर दी जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago