औचक निरीक्षण में मिली खामिया, खाद की 2 दुकानें निलंबित

बलिया। निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये लेने की जानकारी पर जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बुधवार को बांसडीह व मनियर की दो उर्वरक की दुकानों पर औचक ​निरीक्षण लिया। दूकानों पर हो रही गतिविधियों का जायया लिया। इस दौरान दुकानों पर मिले खामियों के बाद दोनों दुकानों को निलंबित कर दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि दोनों दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक रुपए लेकर खाद बेचे जाने पर यह कार्रवाई की। उन्होंने थोक विक्रेताओं को भी चेताया है कि अगर निर्धारित मूल्य से अधिक पर खाद बेची तो उन पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।

कृषि अधिकारी श्री कुमार ने किसानों से भी अपील की है कि उर्वरक खरीदते समय आधार नंबर, निर्वाचन कार्ड या केसीसी नंबर के माध्यम से और खासकर पीओएस मशीन से ही उर्वरक खरीदें। उन्होंने बताया है कि जिले में यूरिया व डीएपी भरपूर मात्रा में उपलब्ध है।

इसी महीने इफ्को, आईपीएल चंबल एवं शक्तिमान यूरिया की एक-एक रैक आ रही है। उल्लेखनीय है कि मिलावटी खाद्य की विक्री न हो और निर्धारित मूल्य पर ही किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा सके, इसके लिए खाद की दुकानों पर छापेमारी जारी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago