Categories: दुनिया

एक बार फिर भारत की यात्रा पर आएंगे जॉर्डन किंग अब्दुल्ला

जोर्डन के किंग अब्दुल्ला भारत में अपने दूसरे दौरे पर 27 फरवरी को आ रहे हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान वो 27 फरवरी से 1 मार्च के बीच भारत में रुकेंगे।

इस्लामी विरासत और समझ को बढ़ावा देने आएगे जॉर्डन

आपको बता दें कि ‘इस्लामी विरासत और समझ को बढ़ावा देने’ के विषय पर आयोजित व्याख्यान में विशेष संबोधन देने के लिए जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आएगे। इसके लिए वो इस हफ्ते ही भारत आएंगे।
कहा जा रहा है कि इस बार वे एक बड़े व्यापार प्रतिनिधिमंडल का भी नेतृत्व करेंगे। वही किंग अब्दुल्ला के साथ बिजनेस का एक बड़ा समूह भी आ रहा है।

व्यापारिक भागीदारी में जॉर्डन चौथा सबसे बड़ा देश

किंग अब्दुल्ला भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ भी मुलाकात करेंगे। इराक, सऊदी अरब और चीन के बाद जॉर्डन ही चौथा सबसे बड़ा देश है जिसका भारत के साथ व्यापारिक भागीदारी हैं।

भारत और जॉर्डन के बीच अच्छे संबंध

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में जॉर्डन की यात्रा पर गए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां के राजा को तीन दिनों के लिए फरवरी के अंत में भारत का राजकीय दौरा करने के लिए आमंत्रित किया था। 1950 में राजनयिक संबंध स्थापित किए जाने के बाद से भारत और जॉर्डन के बीच अच्छे संबंध रहे हैं।

जॉर्डन के महामहिम शाह अब्दुल्ला और महारानी रानिया का पहला भारत दौरा

उल्लेखनीय है कि जॉर्डन की ओर से महामहिम शाह अब्दुल्ला और महारानी रानिया ने वर्ष 2006 में भारत का दौरा किया था। इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत, संसद सदस्य, शैक्षिक समुदाय के लोग, आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल एवं मीडिया प्रतिनिधि शामिल थे।


अम्मान में महात्मा गांधी के नाम पर एक सड़क का उद्घाटन

यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ने अम्मान में महात्मा गांधी के नाम पर एक सड़क का उद्घाटन किया तथा भारतीय समुदाय को संबोधित किया।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला के साथ बैठक की तथा आपसी सरोकार के द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों के सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।

राष्ट्रपति की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के मध्य निम्न 6 समझौते/एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए-

1.दोनों देशों के बीच समुद्री व्यापार एवं समुद्री परिवहन को बढ़ावा देने हेतु समुद्री परिवहन पर समझौता।
2. राजनयिकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर संरचना की जानकारी के आदान-प्रदान हेतु विदेश सेवा संस्थान (FSI) और जॉर्डन इंस्टीट्यूट ऑफ डेप्लोमैसी के मध्य समझौता।
3.आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में सहयोग के लिए संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार तथा सूचना मंत्रालय और संचार प्रौद्योगिकी के बीच समझौता ज्ञापन।
4. वर्ष 2015-17 में सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम हेतु समझौता।
5. मानकीकरण और अनुरूपता मूल्यांकन (Conformity Assessment) के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) और जॉर्डन मानक और मैट्रोलॉजी संगठन (JSMO) के बीच समझौता ज्ञापन।
6. जॉर्डन समाचार एजेंसी (पेट्रा) और प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के मध्य सहयोग समझौता।
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago